ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

दुर्ग में शराब तस्करी का पर्दाफाश: लाल-नीली बत्ती लगी SUV से 87 हजार की अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

दुर्ग। धमधा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोपी लग्जरी एसयूवी गाड़ी में पुलिस की लाल-नीली बत्ती लगाकर शराब की तस्करी कर रहा था, लेकिन पुलिस के सतर्क गश्त के चलते वह रंगेहाथ पकड़ा गया। हालांकि, वह मौके से फरार होने में सफल रहा।

15-16 अप्रैल की दरम्यानी रात धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नेक्सॉन कार (CG 04 MD 2018) में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और घेराबंदी शुरू कर दी गई।

टीम ने जब ग्राम ठेकला के पास संदिग्ध गाड़ी को देखा, तो उसे रोकने की कोशिश की गई। लेकिन चालक ने गाड़ी भगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा किया, और वह जालबांधा रोड होते हुए मुड़पार बस्ती में घुस गया। भागने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी एक मकान की दीवार से टकरा गई। मौका पाकर चालक वहां से फरार हो गया।

गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 180 एमएल की 50-50 बोतल वाले कुल 13 बॉक्स अंग्रेजी गोवा शराब के मिले। शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN MADHYA PRADESH ONLY” लिखा हुआ था और सभी पर मध्य प्रदेश आबकारी विभाग का बारकोड चस्पा था।

पुलिस ने गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया है। जब्त शराब की कीमत करीब ₹87,750 बताई गई है, जबकि कार की अनुमानित कीमत ₹5 लाख है।

पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button