ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

भिलाई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, युवक और युवती की मौके पर दर्दनाक मौत

भिलाई। शहर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक और एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली सड़क पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और सेक्टर-7 भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) कार से कुरुद की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के चलते मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के लगभग 3 से 4 बजे के बीच हुआ। आलोक कार चला रहा था और पूजा उसके बगल में बैठी थी। जैसे ही उनकी कार अवंतीबाई चौक से कुरुद रोड की ओर मुड़ी, तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे पोल से टकरा गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवाया है और आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button