ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

बघेरा वार्ड-56 के नागरिकों की परेशानी बढ़ी, राशन दुकान स्थानांतरित करने पर जताया विरोध

दुर्ग | वार्ड क्रमांक 56 साईं नगर, बघेरा के रहवासी इन दिनों अपने क्षेत्र की राशन दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने को लेकर खासे परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस फैसले का विरोध करते हुए खाद्य विभाग में आवेदन सौंपा है और दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया है।

वार्डवासियों का कहना है कि यह राशन दुकान लंबे समय से साईं नगर क्षेत्र में संचालित हो रही थी, जिससे स्थानीय लोगों, खासकर वृद्ध, महिलाएं और गरीब तबके के लोगों को अत्यंत सुविधा होती थी। लेकिन अब इसे बिना किसी जन-सुनवाई के दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

इस संबंध में नागरिकों ने अपनी बात रखते हुए सीजी सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता को जानकारी दी और मीडिया से न्याय की गुहार लगाई। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन और खाद्य विभाग को बिना जन सहमति के इस तरह का निर्णय नहीं लेना चाहिए।

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि राशन दुकान को पूर्ववत स्थान पर ही संचालित किया जाए ताकि उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। यदि उनकी मांगों की अनदेखी की जाती है, तो वे आगे जिला स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वही वार्ड पार्षद ललित ढीमर ने वादा किया है कि राशन दुकान को दूसरे जगह स्थानांतरित करेगे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button