ब्रेकिंग
अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ
दुर्ग

तेज रफ्तार बाइक बस से टकराई, युवक की मौके पर मौत

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग धमधा रोड में सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम कोडिया शीतला मंदिर के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक सवारी बस से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक तेजराम साहू (25 वर्ष), निवासी ग्राम मेडेसरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम करने की कोशिश की स्थिति को देखते हुए नंदिनी थाना पुलिस और आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल करने के प्रयास किए गए।

इसी दौरान अहिवारा तहसील की नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट योगिता बंजारे मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

इसके बाद परिजनों ने शव को उठाने की सहमति दी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button