ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 29 मई को, एडमिट कार्ड ऑनलाइन करें डाउनलोड

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 मई 2025 बुधवार को किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रहेगा।

अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगा, डाक द्वारा किसी को नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। इसके अभाव में परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मंडल के हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 91 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button