ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

वर्कशॉप विवाद में हत्या: चाचा और चचेरे भाई ने मिलकर ली युवक की जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मोहन नगर | थाना मोहन नगर अंतर्गत बालाजी वर्कशॉप के पास ट्रांसपोर्ट नगर धमधा नाका रोड के पास दो पक्षों में काम को लेकर हुए विवाद एवं मारपीट के उपरांत घायल अंकित शर्मा को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गये जहाँ से घायल को हायर सेंटर बी.एम.शाह अस्पताल सुपेला ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा घायल को चेक करने पर मृत घोषित करने पर थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया ।

मर्ग जाँच के दौरान मृतक अंकित शर्मा का शव का पंचनामा किया गया तथा शव का पी.एम. कराया गया, पी.एम. कर्ता डॉक्टर द्वारा सिर में चोट आना तथा हत्यात्मक का होना लेख किया तथा मृतक के भाई का कथन लिया गया जो बताया कि घटना दिनांक 26. 05.2025 की सुबह करीबन 11.30 बजे वह अपने छोटे भाई अकित शर्मा के साथ अपने मोटर बाड़ी बालाजी वर्कशॉप ट्रांसपोर्ट नगर धमधा नाका रोड थाना मोहन नगर में काम कर रहे थे |

उसी समय मृतक के चाचा गिरधारी शर्मा एवं उसके पुत्र उदय शर्मा वर्कशॉप के पास आकर मोटर गैरेज बाडी के काम को लेकर वाद विवाद कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अंकित शर्मा और ओवेदक के चाचा गिरधारी शर्मा व उसके पुत्र उदय शर्मा के द्वारा हाथ, मुक्का तथा स्टील के पाइप से मारपीट करने से मृतक अंकित शर्मा के बांये भुजा में तथा सिर में अंदरूनी चोट आया

तथा उसके बांया घुटना में चोट आया, कथन के आधार पर थाना मोहन नगर में अपराध कमांक 223/2025 धारा 103(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना कारित करने के बाद आरोपीगण फरार हो गये थे सूचना प्राप्त होने पर उदय शर्मा को रायपुर से एवं गिरधारी शर्मा को उतई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर एवं स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

आरोपी:-

1. गिरधारी शर्मा उम्र 47 साल, कादम्बरी नगर दुर्ग

2. उदय शर्मा उम्र 21 साल, कादम्बरी नगर दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button