ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

पुलिस ने नशीली टैबलेट बिक्री के दो आरोपियों को बिहार से किया गिरफ्तार

डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री के मामले में साजन कुमार कनसारा को गिरफ्तार किया है, जो दंतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़ का निवासी है। आरोपी को खैरागढ़ रोड स्थित कक्कड़ पेट्रोल पंप के सामने नशीली टैबलेट बेचते हुए धर दबोचा गया।

उसके कब्जे से कुल 200 निट्राजेपाम टैबलेट और 500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच में आरोपी ने बताया कि उसने ये नशीली टैबलेट बिहार के भागलपुर जिले के ग्राम सबोर के पास रहने वाले नफीज परवेज उर्फ अक्षय उर्फ असलम से खरीदी थीं। इस पर पुलिस ने बिहार में एक टीम भेजकर नफीज परवेज को भी गिरफ्तार किया है। नफीज परवेज फतेहपुर मुकेरीटोला, थाना जीरो माइल, भागलपुर बिहार का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और एसडीओपी आशीष कुंजाम के निर्देशानुसार पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए सतर्क है और लोगों से भी इस तरह की गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button