ब्रेकिंग
755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, CM साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार राज्यपाल रमेन डेका ने गजराज बांध को शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में की पहल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम 18 से 20 जून तक दुर्ग निगम में लगेगा तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलान... गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए AI प्रशिक्षण सत्र आयोजित अधोसंरचना एवं आर्थिक विकास की ओर प्रदेश तेजी से अग्रसर - विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह निविदा शर्तों के उल्लंघन पर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार 1 वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा छत्तीसगढ़ में शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर, भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना की पहल का स्वागत
रायपुर

रायपुर में कोविड सक्रिय मामले बढ़े, प्रदेश में कुल एक्टिव केस 15

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को प्रदेश में चार नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से तीन रायपुर और एक बिलासपुर का रहने वाला है। इसके बाद प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 15 हो गई है। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 10 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि दुर्ग में 3, बस्तर और बिलासपुर में 1-1 सक्रिय मरीज हैं।

रायपुर में पिछले दो दिनों में सात नए मरीजों की पहचान हुई है, जिनमें से अधिकांश मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इनमें से नौ मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है और एक मरीज का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, दो मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए विभाग ने नई एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के लक्षण वाले मरीजों की रिपोर्ट तुरंत इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन सेंटर में भेजी जाए।

साथ ही, इन मरीजों की स्क्रीनिंग और कोविड जांच के लिए नमूने तुरंत भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को भी कहा गया है कि वे इस तरह के लक्षण वाले मरीजों की रिपोर्टिंग में तेजी लाएं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button