रायपुर
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बुधवार को उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और प्रतीक चिन्ह “नन्दी” भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक विक्रम उसेंडी भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, रहाटकर ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और आयोग के सहयोग से आगे मिलकर कार्य करने की इच्छा जताई।











