ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
बिलासपुर

कोरोना का नया संकट: 10 नए संक्रमित, हाईकोर्ट के जस्टिस भी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

बिलासपुर। बिलासपुर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह में शहर में कुल 10 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से चार नए मामले शुक्रवार को सामने आए। चिंता की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इन मामलों की जानकारी नहीं दे पाए।

हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जस्टिस पांडेय 4 जून को छुट्टी मनाकर लौटे थे, जहां उनकी तबियत खराब हुई और कोरोना टेस्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। वे फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। जस्टिस के पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद, 5 जून को जिला प्रशासन ने मॉकड्रिल आयोजित की जिसमें यह दावा किया गया कि जिले में कोरोना के नए मामले नहीं मिले हैं। इसके बाद रायपुर से कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 संक्रमित मरीज बिलासपुर के विभिन्न इलाकों से हैं, जिनमें राजकिशोर नगर, नेहरू चौक, तोरवा, गुलाबनगर, हेमेनगर और आरके नगर शामिल हैं। इनमें 8 साल की बच्ची और 4 महिलाएं भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सिम्स अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 30 बेड तैयार किए हैं और आवश्यकता पड़ने पर 20 अतिरिक्त बेड लगाने की तैयारी कर ली है। विभाग ने आम जनता से भी सावधानी बरतने, लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराने और संक्रमित पाए जाने पर आइसोलेट रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button