ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
रायपुर

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ क्राफ्ट बीयर का नया दौर, रेस्टोरेंट में बनेगी और गिलास में सर्व होगी

रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में शराब नीति के क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत करते हुए क्राफ्ट बीयर के निर्माण और बिक्री के लिए नई माइक्रोब्रेवरी नीति 2025 लागू कर दी है। इसके तहत अब रेस्टोरेंट और होटलों में ताज़ा बीयर का निर्माण और परोसने की अनुमति दी गई है।

 क्या है माइक्रोब्रेवरी?
माइक्रोब्रेवरी एक छोटे स्तर की बीयर निर्माण इकाई होती है, जिसमें सीमित मात्रा में ताज़ा बीयर तैयार की जाती है। यह बीयर आमतौर पर उसी परिसर में स्थित रेस्टोरेंट या पब में सीधे गिलास में सर्व की जाती है, और इसका स्वाद पारंपरिक बीयर की तुलना में अधिक प्रीमियम व विविधतापूर्ण होता है।

 नीति की प्रमुख बातें:

25 लाख की एकमुश्त फीस में मिलेगा लाइसेंस

लाइसेंस रेस्टोरेंट या होटल परिसर में ही वैध रहेगा

बोतल या केन में भरकर बिक्री/होम डिलीवरी की अनुमति नहीं

बीयर को गन्ने के रस या नींबू पानी की तरह गिलास में सर्व किया जाएगा

रेस्टोरेंट, पर्यटन और F&B स्टार्टअप को मिलेगा प्रोत्साहन

 राज्य में पहली बार लागू हुई नीति
अब तक क्राफ्ट बीयर का आनंद केवल दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में सीमित था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ जैसे उभरते राज्य में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। इससे प्रदेश में पर्यटन, रोजगार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button