ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
भिलाई

फरार बदमाशों की तलाश में SSP खुद उतरे मैदान में, रात में दबिश देकर ली सटीक जानकारी

भिलाई। दुर्ग जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल खुद मामलों की निगरानी कर रहे हैं और थानों में दर्ज फरार आरोपियों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सीधे उनके घर पहुंच रहे हैं।

रविवार देर रात एसएसपी विजय अग्रवाल ने सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव के साथ इलाके के करीब 7-8 फरार आरोपियों के घरों में दबिश दी और उनके परिजनों व मोहल्ले वालों से पूछताछ की।

इन छापों में कुछ आरोपी फरार मिले, जबकि कुछ के संबंध में अहम जानकारियां हाथ लगीं। एसएसपी का यह जमीनी निरीक्षण पुलिस महकमे में हलचल मचा रहा है, क्योंकि अब थाना प्रभारियों के लिए यह साबित करना आसान नहीं होगा कि आरोपी “फरार” हैं। विजय अग्रवाल स्वयं थाना प्रभारियों को अपनी गाड़ी में लेकर फरार आरोपियों के घर पहुंच रहे हैं और वहीं खड़े होकर जानकारी जुटा रहे हैं।

उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई थाना प्रभारी सिर्फ कागजों में कार्रवाई दिखाकर आरोपियों को फरार बताता है, तो अब वह माफ नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारियों को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें अपने क्षेत्र के हर निगरानी बदमाश या अपराधी के घर का रास्ता और स्थिति स्पष्ट रूप से पता हो।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का यह निर्देश भी साफ है कि थाने से पेट्रोलिंग टीम या अन्य स्टाफ को भेजने के बजाय, स्वयं थाना प्रभारी को ही पुलिस कप्तान को लेकर मौके पर जाना होगा। इस कड़े रुख से साफ है कि अब जिले में अपराधियों के लिए कोई रियायत नहीं होगी और लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button