ब्रेकिंग
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत
राजनांदगांव

मिक्सर वाहन की चपेट में आई महिला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

राजनांदगांव। शहर के चिखली ओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शांति नगर वार्ड के पार्षद सुनील साहू की मां लीला साहू अपने पुत्र यशवंत साहू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बैंक जा रही थीं।

उसी दौरान एक कंक्रीट मिक्सर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला गिर गई और वाहन का चक्का उनके सिर पर चढ़ गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही लिखली पुलिस चौकी प्रभारी उमेश बघेल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के शव को 112 वाहन की मदद से पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतका की पहचान लीला साहू के रूप में हुई है, जो वार्ड पार्षद की मां थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button