ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
दुर्ग

ऑपरेशन तलाश की बड़ी सफलता: वर्षों से लापता 223 लोग मिले, 22 साल बाद अपनों से मिला बेटा

भिलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस के ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत एक भावुक कर देने वाली सफलता सामने आई है। भिलाई से 22 साल पहले लापता हुआ एक बालक, जो अब एक वयस्क बन चुका है, अपने माता-पिता के पास सुरक्षित लौट आया है। 01 जून से 10 जून 2025 तक चले विशेष अभियान के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 223 लापता व्यक्तियों को खोजकर वापस लाया गया, जिनमें 151 महिलाएं और 72 पुरुष शामिल हैं।

इस अभियान के तहत थाना भिलाई भट्टी पुलिस ने वर्ष 2003 में लापता हुए राज किरण रेड्डी नामक बालक को दस्तयाब किया है।

क्या था मामला?

दिनांक 31 मई 2003 को प्रार्थी यादव राज रेड्डी (उम्र 42 वर्ष) ने थाना भिलाई भट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 16 वर्षीय पुत्र राज किरण रेड्डी, जो दसवीं कक्षा का छात्र था, परीक्षा में कम अंक आने पर पिता की डांट से नाराज होकर 30 मई को दोपहर 12 बजे “ट्यूशन जा रहा हूं” कहकर निकला और वापस नहीं लौटा।

प्रथम चरण में गुम इंसान क्रमांक 10/2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बालक के नाबालिग होने और कोई ठोस जानकारी न मिलने के कारण 2014 में धारा 363 भादंवि (अपहरण) के तहत अपराध क्रमांक 180/2014 दर्ज किया गया। इसके बाद लगातार प्रयासों के तहत पुलिस द्वारा स्टेशन, बाजार, सार्वजनिक स्थल, समाचार पत्र, दूरदर्शन और आकाशवाणी के माध्यम से जानकारी प्रसारित की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

22 साल बाद चमत्कार

11 जून 2025 को पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि राज किरण रेड्डी, जो अब 38 वर्ष का हो चुका है, अपने माता-पिता के पास लौट आया है। सूचना मिलने पर भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने युवक का बयान लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे दस्तयाब किया।

पुलिस की सराहनीय भूमिका

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि भारत चौधरी, और आरक्षक जी. जगमोहन की सतत मेहनत और समर्पण की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button