ब्रेकिंग
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
दुर्ग

ऑपरेशन-सुरक्षा” अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लापरवाह बस चालकों पर की जा रही हैँ कार्यवाही

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा विगत दिनों पूर्व दुर्ग जिले के प्रमुख बस संचालकों की मीटिंग लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे जिसमें सड़क पर वाहन खड़ा ना करने, सर्विस रोड पर वाहन ना चलाने , ड्राइवर एवं कंडक्टर द्वारा किसी प्रकार की नशीली पदार्थ का सेवन ना करने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए थे। साथ ही यातायात दुर्ग जोन प्रभारी द्वारा सड़क में वहां खड़ी करने वालों को नोटिस जारी किया गया था।

अन्यथा ऐसे वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी। दिए गए समझाइए एवं नोटिस के बावजूद कुछ बस चालक बीच सड़क में ही सवारी उतारते- चढ़ाते पाये जाने पर, बिना वर्दी, नो पार्किंग में बस पार्क करने पर 10 बस संचालको पर कार्यवाही की गयी, एक बस चालक नशे में प्रतीत होने पर ब्रिथनेलाइजर सें चेक करने पर शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया।

यह कार्यवाही भविष्य में निरंतर जारी रहेगा। ऐसे बस संचालकों से अनुरोध है कि सड़क पर वाहन खड़ा ना करें अपने डिपो के अंदर ही वाहन खड़ा करें। और शहर की यातायात व्यवस्था को सरल सुगम सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button