ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
देश

अंकों का अजीब खेल: अंकों का भी अजीबोगरीब गणित होता है उसे चाहे तो संयोग कहो या भाग्य या नसीब. ?

राजकोट। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विजय रूपाणी का जीवन एक साधारण राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि अंकों के अद्भुत संयोगों से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी भी है। जन्म से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक, और यहां तक कि हालिया पारिवारिक घटनाओं तक – ‘06’ और ‘12’ जैसे अंक उनके जीवन की घटनाओं से गहराई से जुड़े रहे हैं।

रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून (अब यांगून), म्यांमार में हुआ था। महज चार साल की उम्र में, 1960 में म्यांमार की राजनीतिक अस्थिरता के चलते उनका परिवार राजकोट (गुजरात) लौट आया। यह प्रवासन उनके जीवन का पहला बड़ा मोड़ था, जिसने उनके भविष्य की दिशा तय की।

राजकोट में शिक्षा प्राप्त करने के बाद, वे छात्र राजनीति से जुड़े और 1971 में जनसंघ से जुड़ गए। आपातकाल (1975) के दौरान उनकी गिरफ्तारी ने उन्हें प्रदेश के उन चुनिंदा नेताओं की सूची में ला खड़ा किया जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल की सजा भुगती।

उनके जीवन में कुछ खास वर्षों की संख्याएं बार-बार सामने आती रहीं, खासकर ‘06’ और ‘12’।

  • 2006 से 2012 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे।
  • 2014 में उन्होंने राजकोट पश्चिम से विधानसभा चुनाव जीता।
  • 2016 में वे गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बने।
  • 2021 तक वे इस पद पर बने रहे।

इन सभी वर्षों में कहीं न कहीं 06 और 12 का योग अथवा प्रभाव देखा गया, जो अंकों के अद्भुत संयोग की ओर इशारा करता है।

इतना ही नहीं, उनकी धर्मपत्नी अंजलिबेन रूपाणी के वाहनों की नंबर प्लेट पर भी ‘1206’ अंक अंकित है। हाल ही में रूपाणी परिवार के साथ हुई एक सड़क दुर्घटना की तारीख थी 12 जून, यानी साल का 6वां महीना और 12वीं तारीख। यह घटना एक बार फिर उन अंकों के साथ उनके जीवन के रहस्यमय संबंध को उजागर करती है।

अब यह महज संयोग है या किसी गहरे अंक-रहस्य का हिस्सा—इस पर मतभेद हो सकता है। मगर यह तथ्य निर्विवाद है कि स्व. विजय रूपाणी का जीवन अंकों के एक विशेष गणित से गहराई से जुड़ा रहा, जो आज सोशल मीडिया और जन चर्चा का विषय बन गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button