ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नई हीरोइन की तलाश तेज, मौजूदा अभिनेत्रियों पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर नए चेहरे की खोज में जुट गई है। हाल ही में इंडस्ट्री के सबसे बड़े प्रोड्यूसर ने अपनी बहुचर्चित अगली फिल्म “झन भूलो मां-बाप 2” के लिए सोशल मीडिया पर एक नई हीरोइन की सार्वजनिक तलाश शुरू कर दी है। इसके पहले निर्देशक राज वर्मा भी अपनी आगामी फिल्म के लिए नए चेहरे की कास्टिंग की बात कह चुके हैं।

इस नई तलाश ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, क्योंकि फिलहाल छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एल्सा घोष, दीक्षा जायसवाल, शालिनी विश्वकर्मा, काजल सोनबेर, इशिका यादव, सोनाली सहारे, हेमा शुक्ला, ज्योत्सना ताम्रकार, मुस्कान साहू, अनिकृति चौहान, शिखा चितंबरे और हिरण्मयी दास जैसी कई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां सक्रिय हैं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

इसके बावजूद नई हीरोइन की मांग क्यों?
ट्रेड सर्कल में इसकी वजहें भी जोरशोर से चर्चा में हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ अभिनेत्री “स्टारडम के नशे” में अपने पेशेवर रवैये से समझौता कर रही हैं। मेकर्स का कहना है कि कई बार अभिनेत्रियों के साथ शूटिंग करना इतना मुश्किल हो जाता है कि कैमरा ‘धरती’ पर नहीं बल्कि ‘आसमान’ में लगाना पड़ता है।

इसके अलावा, कुछ अभिनेत्रियों के अभिभावकों द्वारा बार-बार सेट पर हस्तक्षेप करने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस तरह की दखलंदाजी से न केवल क्रिएटिव वर्क बाधित होता है, बल्कि शूटिंग के माहौल पर भी असर पड़ता है।

इसी पृष्ठभूमि में, अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इंडस्ट्री को कोई बिल्कुल नया चेहरा मिलेगा या फिर पहले से मौजूद अभिनेत्रियों में से ही किसी को एक और बड़ा मौका दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा लगातार विकास कर रहा है और दर्शकों की अपेक्षाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में “झन भूलो मां-बाप 2” जैसी बड़ी फिल्म के लिए सही और पेशेवर अभिनेत्री का चयन फिल्म की सफलता के लिए बेहद अहम साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button