ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़दुर्ग

म्यूल खाता का उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाला एक फरार आरोपी गिरफ्तार

सुपेला | प्रार्थी धीरज महतो रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गोविंदा चौहान एवं रविकांत मिश्रा व्दारा प्रार्थी एवं मुकेश ताण्डी को लालच देकर इनका आई.डी.एफ.सी. बैंक में खाता खुलवाकर खाते में  अपना सीम दिये, जो इनके द्वारा खोले गये खाते से लिंक कराया गया था ।

रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक- 1026/24 धारा 318(4),319(2),61(2),111 बीएनएस दर्ज किया गया । उक्त प्रकरण में पूर्व में आरोपी रविकांत मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है ।

आरोपियों द्वारा सीम का उपयोग कर आई.डी प्राप्त कर अवैध आई.डी के माध्यम से संचालित ग्रुप द्वारा उपरोक्त आई.डी के माध्यम से अवैध ऑनलाईन सटटा का संचालन कर धर्नाजन करने के लिये अपने एवं प्रार्थी व मुकेश ताण्डी के आई.डी.एफ.सी बैंक के खातों का उपयोग किया जाता रहा।

इनके द्वारा वेब पोर्टल पर रोजनामचा एवं खबर छत्तीसगढ़ के नाम से समाचार चलाया जाता था और वेब पोर्टल के आड़ में अवैध रूप से ऑनलाईन गेमिंग एप के माध्यम से अवैध रूप से धन अर्जन करने के लिये अपने एवं प्रार्थी व गवाह के खातों का उपयोग किया गया।

आई.डी के माध्यम से गेमिंग एप में उपयोग किये जा रहे तथाकथित कई खातों का डिटेल प्राप्त किया गया है, जिसमें *आरोपीगणों द्वारा अन्य आरोपी के साथ मिलकर अवैध रूप से करोड़ों का लेनदेन किया जाना पाया गया।

आरोपी के द्वारा अवैध आय से अर्जित रकम से क्रय किया गया हुंडई वेरना कार  CG 07 CQ 7205 कीमती 1800000 रुपये को जब्त किया गया है

साथ ही अवैध स्रोतों से अर्जित रकम से क्रय चल अचल संपत्ति के कुर्की की कार्यवाही भी की जा रही है

फरार आरोपी गोविंदा चौहान की  पतासाजी कर दिनांक 02.07.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी :-

गोविंदा चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button