ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रियाज़ खान को तीजन बाई सम्मान से किया गया सम्मानित

रायपुर  | रायपुर में पहली बार आयोजित “तीजन बाई सम्मान समारोह” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को विशेष सम्मान प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। आयोजन का उद्देश्य कला, संस्कृति और कलाकारों को सम्मान देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के चर्चित कलाकार रियाज़ खान को “पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई पंडवाणी सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण पर छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और रियाज खान को शुभकामनाएं व बधाई दी।

विकास यादव ने कहा कि – “जब किसी कलाकार को इस प्रकार का सम्मान मिलता है, तो ना केवल उसका हौसला बढ़ता है बल्कि पूरी युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है।” कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य लोगों और कला प्रेमियों ने रियाज़ खान को इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button