ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

CG विधानसभा में हंगामा: खाद-बीज की कमी पर विपक्ष का विरोध, 23 विधायक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शून्यकाल में आज खाद और बीज की कमी को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी विधायकों ने स्थगन प्रस्ताव लाकर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की, जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया। इससे नाराज़ विपक्ष ने सदन के गर्भगृह में घुसकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते सदन में भारी अव्यवस्था फैल गई।

विपक्ष के नेता डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उमेश पटेल सहित कुल 23 विधायक इस प्रदर्शन में शामिल रहे। विरोध के स्वर तेज होते देख, स्पीकर डॉ रमन सिंह ने नियमानुसार इन 23 विधायकों को स्वमेव निलंबित कर दिया और सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पहले कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दों पर जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है और सभी सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मंत्री के लिखित जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी करते हुए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग को दोहराया।

कार्यवाही पुनः शुरू होने पर, स्पीकर ने सभी 23 विधायकों का निलंबन वापस ले लिया, जिससे सदन की कार्यवाही सामान्य हो सकी। बाद में संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने स्पीकर से आग्रह किया कि नई राजधानी क्षेत्र में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायकों को भाग लेना है, इसलिए सदन की कार्यवाही स्थगित की जाए।

इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी सहमति जताई, जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button