ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

महापौर ने किया वार्ड 50 बोरसी भाठा का भ्रमण,समस्यों से हुए रूबरू,समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारी को निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 50 बोरसी भाठा के विभिन्न क्षेत्रों का एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,शशि साहू,हर्षिका जैन,सजान जोसफ,ज्ञानदास बंजारे, बानी सोनी,उपआयुक्त मोहेन्द्र साहू,सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता विनोद मांझी, विकास दमाहे शुभम गोइर,परमेश्वर एवं शेखऱ दुबे के साथ मिलकर क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने बोरसी भाठा बस्ती का भ्रमण किया।उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान महापौर ने देखा कि डेयरी के कारण मोहल्ले की नालियों में लगातार गोबर बहाया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध के साथ साथ लोगो के घरों के सामने खाली प्लांटों में भर जा रहा है।जिससे आस-पास में रहने वालों को हो रही है परेशानी और नागरिकों को आने जाने में भारी असुविधा रही है।

महापौर ने साफ कहा कि गली-मोहल्लों की नालियों में इस प्रकार गोबर बहाना डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ओर सभी डेयरी में नल कनेक्शन की जांच कर अवैध पाए जाने पर तत्काल काटने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी बोरसी भाठा क्षेत्र में डेयरी है सभी को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाए।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया की मंदिर के पास सड़क क्षेत्र में दर्जनों कबाड़ गाड़ियो को देखकर सड़क क्षेत्र से हटवाने के निर्देश अतिक्रमण अधिकारी को दिए।उन्होंने कहा कि कार्रवाही के दौरान अधिकारियों के साथ वार्ड पार्षद व शिकायत कर्त्ता भी सहयोग के लिए मौजूद रहेंगे,महापौर ने आज ही कार्रवाही कर आवगमन सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुनाम कम्प्लेक्स क्षेत्र के गलियों में गंदगी व गोबर भराव के साथ खाली प्लाटों में जलभराव की स्थिति को देख महापौर ने सफाई अमले को पानी निकासी हेतु निर्देशित किया।समस्याओं के निवारण का दिया आश्वासन महापौर ने वार्ड में सड़कों की स्थिति, जलभराव और सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button