ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत महा-लक्ष्मी मार्केट परिसर में मेयर अलका बाघमार ने किया पौधरोपण

दुर्ग | नगर पालिक निगम/सावन माह के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत महा-लक्ष्मी मार्केट, पुलगांव चौक, वार्ड क्रमांक 55 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम की महापौर  अलका बाघमार ने गुलमोहर और नीम सहित विभिन्न प्रकार जैसे पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं व्यापारियों के साथ मिलकर प्रकृति को नमन करते हुए कहा प्रकृति के बिना व्यक्ति का अस्तित्व संभव नहीं है।

हमें विकास के साथ प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना चाहिए।हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पेड़ लगाकर प्रकृति की आराधना करें।

उन्होंने आगे कहा कि एक वृक्ष लगाना केवल एक पौधा रोपना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखना है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय सुरक्षा का संदेश देता है, बल्कि प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करता है।

महापौर  बाघमार ने पौधों की देखभाल का जिम्मा स्वयं उठाने और नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घर, गली व मोहल्ले में अधिकाधिक वृक्ष लगाएं और उन्हें जीवित व संरक्षित रखें।

इस कार्यक्रम में नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चन्द्राकर, काशीराम कोसरे, शेखर चन्द्राकर, निलेश अग्रवाल, हर्षिका जैन, पार्षद अश्वनी निसाद,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, राहुल पंडित, अनिल सिंह सहित महा लक्ष्मी मार्केट के व्यापारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button