ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

विधानसभा के रजत जयंती वर्ष में हंगामा, विपक्षी विधायकों के वेल में प्रवेश से संसदीय गरिमा को गहरी ठेस

रायपुर |  छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उस समय गहरी संसदीय असहमति और अनुशासनहीनता देखने को मिली, जब विपक्षी विधायकों ने सदन के वेल में उतरकर जमकर नारेबाजी की। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के कारण विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को प्रश्नकाल की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

अध्यक्ष ने जताया खेद, बताया परंपराओं के विरुद्ध

डॉ. सिंह ने इस कृत्य को विधानसभा की परंपराओं और नियमावली के खिलाफ बताया और कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा,

“आज का दिन हमारी विधानसभा के लिए संसदीय परंपरा को ठेस पहुंचाने वाला रहा। जब हम रजत जयंती वर्ष में अपने गौरवशाली इतिहास को याद कर रहे हैं, ऐसे समय में विपक्षी विधायकों का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि वेल में प्रवेश के बाद स्वतः निलंबन की प्रक्रिया लागू होती है, बावजूद इसके विपक्षी विधायक सदन से बाहर जाने की बजाय लगातार नारेबाजी करते रहे, जिससे सदन की गरिमा को गंभीर क्षति पहुंची।

जनहित से जुड़े प्रश्नकाल में बाधा

डॉ. सिंह ने घटना को जनहित के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार सीधे-सीधे जनता के प्रश्नों और उनकी समस्याओं पर चर्चा में व्यवधान डालने का प्रयास है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि विधानसभा चर्चा और समाधान का मंच है, न कि नारेबाजी और अराजकता का।

लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम से सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई और साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष से अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button