ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

अंडों की लूट! पिकअप पलटते ही ग्रामीणों में मच गई होड़

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसे देखकर लोग भी दंग रह गए। अब तक आपने पेट्रोल-डीजल, सब्जी, मछली या मुर्गी लूट की घटनाएं तो सुनी होंगी, लेकिन जशपुर में अंडों की “लूट” का मामला सामने आया है। यहां एक अंडे से भरी पिकअप वाहन के पलटने के बाद ग्रामीणों की भीड़ टूटे-फूटे अंडे लूटने के लिए टूट पड़ी।

पिकअप पलटी, अंडे सड़कों पर बिखरे

घटना बागबहार थाना क्षेत्र के कुकरगांव की है। खरसिया से कांसाबेल की ओर जा रही अंडे से भरी पिकअप वाहन तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पलटते ही उसमें रखे सैकड़ों अंडे सड़क पर बिखर गए और कई अंडे वहीं टूट भी गए। हालांकि, कुछ अंडे सही सलामत भी बचे रहे।

अंडों की लूट पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

पिकअप पलटते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। लोग टूटे हुए अंडों को भी इकट्ठा करने लगे। जिसे जो मिला, वो लेकर चलता बना। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण सड़क पर बिखरे अंडों को उठाते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद ड्राइवर सुरक्षित

इस हादसे में गनीमत यह रही कि वाहन चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और ट्रैफिक सुचारू करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button