ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
दुर्ग

दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास अभियान में बड़ी सफलता, अवैध गांजा बिक्री करने वाला गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी सख्त कार्रवाई के तहत ऑपरेशन विश्वास अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना उतई पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की बिक्री और परिवहन करने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा है।

7 अगस्त 2025 को मिली सूचना पर ग्राम डुंडेरा शिव चौक में छापेमारी कर आरोपी श्रीमती भोजा बाई कोसरे (50 वर्ष) और अजय कुमार देशलहरे (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1.230 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 12,500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) की धारा 20(ख) के तहत कार्यवाही की है। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना उतई के उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक ध्रुव नारायण चंद्राकर, टिकेंद्र साहू, महिला आरक्षक पूजा सोनकर, बिंदु भाले एवं एसीसीयू टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे कृत्यों पर सख्त अंकुश लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button