ब्रेकिंग
पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी पर भिलाई नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास नशामुक्ति अभियान के तहत भिलाई नगर पुलिस ने गांजा बेचने पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.150 किलो गांजा और एक स्कूटी एक्सेस (CG 08 BD 7953) जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक, 17 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि राजनांदगांव के दो युवक अवैध गांजा लेकर भिलाई पावर हाउस की ओर आ रहे हैं। इस पर सेक्टर-07/08 चौक, गैरेज रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान स्कूटी में सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम हेमंत बमभोले उर्फ भोला (निवासी जीवन कॉलोनी, राजनांदगांव) और अक्षत सिंडे (निवासी वार्ड-13, स्टेशन रोड, चिखली, राजनांदगांव) बताया।

पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो डिक्की के अंदर पीले-कत्थई-सफेद कपड़े के झोले से अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही गांजा और स्कूटी को जप्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

थाना भिलाई नगर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 432/2025 धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button