ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़दुर्ग

स्कूलों में पहुँचे एसपी विजय अग्रवाल, छात्रों को दी यातायात नियम और साइबर ठगी से बचाव की सीख

दुर्ग  | युवाओं को सुरक्षित भविष्य और जागरूक समाज की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला दुर्ग पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने शनिवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल वारगांव, थाना यमपा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा साइबर ठगी से सतर्क रहने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। एसपी अग्रवाल ने कहा कि “सड़क पर नियमों का पालन करना न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसी तरह नशे से दूर रहकर और इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करके छात्र अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं।”

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सोमेश लिखारे, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी एलेक्जेंडर किरो तथा थाना धमधा के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button