ब्रेकिंग
नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव
Uncategorizedछत्तीसगढ़

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल की बड़ी कार्रवाई : थानों–चौकियों में 197 पुलिसकर्मियों का तबादला

दुर्ग। जिले में लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ आरक्षकों के तबादले की प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने एक जम्बो सूची जारी करते हुए जिले के थानों और चौकियों से पुराने चेहरों को बदलने का काम किया है।

6 सितंबर को जारी आदेश में कुल 197 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें 2 प्रधान आरक्षक और 195 आरक्षक शामिल हैं। इनमें से दो वाहन चालक आरक्षक भी हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पुलिसकर्मी अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देंगे। अवकाश पर रहने की स्थिति में भी उन्हें एकपक्षीय रवानगी देने का निर्देश जारी किया गया है।

सूची में जिन दो प्रधान आरक्षकों का नाम है, उनमें नरेश ठाकुर को पुलिस लाइन से चौकी नगपुरा और देवानंद साहू को सुपेला थाना भेजा गया है। शेष 195 आरक्षकों का तबादला अलग–अलग थानों और चौकियों में किया गया है।

एसएसपी अग्रवाल ने यह कार्रवाई उन आरक्षकों पर केंद्रित करते हुए की है जो लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे। इस फेरबदल से जिले के थानों और चौकियों में पुलिसिंग व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button