ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

गोवर्धन पूजा पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक स्थगित करने संघ ने किया आग्रह

दुर्ग  | संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग-दुर्ग द्वारा दिनांक 22/10/2025 दिन बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक दोपहर 12.00 बजे से स्थानीय कार्यालय दुर्ग के मंथन हाल में आयोजित  किया गया है। जिसमें लंबित पेंशन प्रकरणों, न्यायालयीन प्रकरणों पर चर्चा, रिक्त पदों की जानकारी विषयक चर्चा, परीक्षा की तैयारी संबंधी चर्चा , जाति निवासी प्रमाण पत्र सबंधी, सेवा पुस्तिका संधारण संबंधी अनेक  विषयों पर चर्चा की जानी है।

हिन्दू पंचाग अनुसार दिनांक 22/10/2025 दिन-बुधवार को हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्योैहार गोवर्धन पूजा है, यह पर्व धार्मिक व सांस्कृतिक दृष्टि से पूरे हिन्दू समाज की आस्था से जुड़ा है तथा गोवर्धन पूजा पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है एवं कर्मचारी/अधिकारी त्यौहार मनाने अपने गृह ग्राम तथा अन्यत्र निवास स्थान में जाते है।

उक्त तिथी में समीक्षा बैठक आयोजित किये जाने से आने जाने में परेशानी होगी अतएव दिनांक 22/10/2025 दिन-बुधवार को आयोजित होने वाली विभागीय समीक्षा बैठक को स्थगित कर दूसरी तिथी में विभागीय समीक्षा बैठक आयोंजित  किये जाने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग-दुर्ग को पत्र प्रेषित किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button