ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
क्राइम

जामुल में युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान; पुलिस ने मामले में शुरू की गहन जांच

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर गोली चला दी। हमले में युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसकी कान के पास हल्की चोट आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से गोली के अवशेष मिले हैं और आसपास की दीवारों पर फायरिंग के स्पष्ट निशान दिखाई दिए, जिससे अंदेशा है कि हमलावरों ने एक से अधिक राउंड दागे थे।

पुरानी रंजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश का कोण देख रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पीड़ित का बयान

सीएसपी हेम प्रकाश नायक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी विकास प्रजापति के अनुसार, उसे फोन कर कैलाश नगर बुलाया गया था, जहां उस पर फायरिंग की गई।

उन्होंने बताया कि मामला कुछ हद तक संदेहास्पद लग रहा है, इसलिए पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
“हमने अपराध दर्ज कर लिया है। बहुत जल्द इस मामले की तह तक पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा,”—सीएसपी नायक ने कहा।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button