ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

कोरबा की बेटी संजू देवी ने विश्व कप में किया कमाल, रायपुर में मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात

रायपुर : महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कार्यालय में उन्हें सम्मानित करने हेतु सौजन्य भेंट दी। मुख्यमंत्री ने संजू देवी को विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और छत्तीसगढ़ एवं भारत का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा, “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपकी उपलब्धि प्रदेश की बेटियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए खेल प्रतिभा को निखारने में मार्गदर्शक बनेगी।”

संजू देवी ने इस अवसर पर अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष और खेल से जुड़े अनुभव साझा किए। उल्लेखनीय है कि संजू देवी कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं और उन्हें महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का खिताब भी प्राप्त हुआ। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 से 24 नवंबर 2025 के बीच बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया गया था।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष  सेवा राम साहू, पूर्व कोच  अनुज प्रताप सिंह, वर्तमान कोच  दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

संजू देवी की यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के खेल क्षेत्र में गर्व का विषय बनी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button