ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़रायपुर

CG Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई इलाकों में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार तीखा होता जा रहा है। राजधानी रायपुर से लेकर सरगुजा संभाग तक सर्द हवाओं ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव तेजी से बढ़ा है, जिससे रात और सुबह के समय कंपकंपी छूट रही है।

गुरुवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। ठंड के चलते बाजारों में चहल-पहल कम रही, जबकि लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

अमरकंटक में पारा 5 डिग्री से नीचे

राज्य के ठंडे इलाकों में शामिल अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला, जहां पेंड्रा में तापमान गिरकर 7 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह के वक्त मंदिरों, घाटों और खुले इलाकों में ओस की मोटी परत जम गई, जिससे आसपास का नजारा बर्फीली चादर जैसा दिखा।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और बालोद जिलों में ठंडी हवाओं के साथ तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने, बुजुर्गों व बच्चों को विशेष सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button