ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर ने आयुक्त-सभापति के साथ किया पटरीपार सिकोला नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ₹3.1349 लाख की लागत से होगा विकास कार्य

दुर्ग  : नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर अलका बाघमार द्वारा सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल,लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर के साथ पटरीपार क्षेत्र वार्ड 15 अंतर्गत सिकोला नाला निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।यह नाला निर्माण कार्य अंधों संरचना मद अंतर्गत स्वीकृत है, जो सिकोला पानी टंकी से करिहिडीह बस्ती होते हुए करिहिडीह नाला तक किया जाएगा। इस

कार्य की स्वीकृत लागत ₹3.1349 लाख है। भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, वार्ड पार्षद युवराज कुंजाम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
पटरीपार सिकोला भाठा एवं करिहिडीह क्षेत्र के रहवासियों ने लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।

महापौर अलका बाघमार का कथन

महापौर अलका बाघमार ने भूमिपूजन के दौरान कहा कि सिकोला नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वार्ड क्षेत्र में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। इससे न केवल नाली-नालों की बेहतर निकासी होगी, बल्कि आम नागरिकों, रहवासियों एवं राहगीरों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की मांगों और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्य कर रही है।”

विकास से मिलेगा लाभ
नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति समाप्त होगी, साथ ही सड़क, नाली एवं नालों की समुचित व्यवस्था से आमजन को राहत मिलेगी।

उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे, सुरुचि उमरे, ललिता ठाकुर, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, अरुण सिंह, कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, संजय ठाकुर, विकास दमाहे, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, जितेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button