ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ पोस्ट डालना पड़ा भारी, दुर्ग पुलिस ने दो युवकों को भेजा जेल

दुर्ग। सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने और भय का माहौल बनाने वाले दो युवकों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के मामले में थाना रानी तराई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना रानी तराई क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रौब झाड़ने की शिकायत मिली थी। यह मामला समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर उक्त पोस्ट करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गतिविधियां लोक शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली थीं, जिसके चलते उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुलाराम गायकवाड़ (22 वर्ष) और गुलशन भारती (20 वर्ष), निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से इंस्टाग्राम पोस्ट से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सोशल मीडिया पर दबंगई और रौब दिखाने के उद्देश्य से यह पोस्ट डाली थी। मामले में 26 मई 2026 को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भय फैलाने वाली या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री साझा न करें। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button