ब्रेकिंग
गया नगर में पानी टंकी निर्माण कार्य शुरू, जल संकट से मिलेगी राहत महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 1,17 एवं 42 तीन वार्डों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन मुरम और रेत के खनन और परिवहन के मामले में एक जेसीबी और दो हाईवा जब्त मुरम और रेत के खनन और परिवहन के मामले में एक जेसीबी और दो हाईवा जब्त मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण, महक नरवासे का भारत की U-19 महिला टीम में चयन अफीम-गांजा की खेती पर बढ़ेगी निगरानी बैतूल में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दो सगे भाइयों की मौत, एक मजदूर गंभीर विकसित भारत के सपने को साकार करने में केंद्र-राज्य साझेदारी अहम: पीएम मोदी
छत्तीसगढ़रायपुर

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत

464 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होगी सुदृढ़, किसानों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ

रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान स्थित बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 13 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा तथा किसानों को बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत इस कार्य के पूर्ण होने पर 464 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सिंचाई संसाधनों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण से भैयाथान क्षेत्र के किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और खेती अधिक लाभकारी बन सकेगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग, अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। यह परियोजना क्षेत्र में जल संरक्षण एवं कृषि विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button