ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़दुर्ग

फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का माल बरामद

दुर्ग। थाना जामुल पुलिस ने फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक की निशानदेही पर चोरी गई करीब 50 हजार रुपये मूल्य की लोहे की सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार छावनी बस्ती स्थित एक वर्कशॉप से 8 जून 2026 की रात लोहे के कटिंग जॉब, स्क्रैप और अन्य सामग्री चोरी कर ली गई थी। वर्कशॉप संचालक घनश्याम साहू, निवासी केम्प-2 छावनी की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लोकेश यादव उर्फ बाली, रवि विश्वकर्मा उर्फ खील्लू तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए लोहे के सामान को उन्होंने कबाड़ी परवेज खान और सुरेश पाण्डेय को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी का माल बरामद कर लिया। मामले में लोकेश यादव, रवि विश्वकर्मा और परवेज खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश यादव उर्फ बाली (23 वर्ष), निवासी राजीव नगर खुर्सीपार, रवि विश्वकर्मा उर्फ खील्लू (20 वर्ष), निवासी गौतम नगर खुर्सीपार तथा परवेज खान (37 वर्ष), निवासी सोनकर मोहल्ला, केम्प-2 भिलाई शामिल हैं। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का कटिंग जॉब, स्क्रैप और अन्य लोहे की सामग्री सहित कुल लगभग 50 हजार रुपये की मशरूका बरामद की है।

दुर्ग पुलिस ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button