ब्रेकिंग
वार्ड 18 एवं 21 में लगभग 69 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, SBI में 1,500 पदों पर बंपर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका वैवाहिक जीवन के 28 वर्ष पूर्ण होने पर मनोज शर्मा एवं कृति बाला शर्मा का सम्मान, मां चंडिका मंदिर में... CG के छात्रों के लिए खुशखबरी, परीक्षा के दौरान मिलेगी स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच की सुविधा किसानों के खाते में आएंगे 18,800 करोड़ रुपये, PM मोदी जारी करेंगे पीएम-किसान की 23वीं किस्त छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: 3 जिलों में दबिश, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार टीबी मुक्त भारत अभियान को तेज़ी देंगे राज्य, नड्डा ने स्वास्थ्य मंत्रियों संग की अहम बैठक सीएम साय का व्यस्त दौरा: जैविक खेती कार्यशाला से पीएम किसान उत्सव तक, जानें पूरा कार्यक्रम बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश, भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर न...
छत्तीसगढ़सूरजपुर

“12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश, भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर ने किया भव्य आयोजन

राजधानी रिपोर्टर/ सौरभ साहू
सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सूरजपुर द्वारा “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन अटल कुंज भाजपा कार्यालय, सूरजपुर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने की, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े एवं महिला मोर्चा प्रभारी संध्या सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने महिलाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।


भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगी, ताकि जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री देवंती साहू, नेहा तिवारी, उपाध्यक्ष बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीना सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित्रा राजवाड़े, सरोज यादव, रंजन गुर्जर, कीर्ति दुबे, पूनम तिवारी, जय भारती, महामंत्री राम कुमारी देवांगन, अनीता सिंह, अरुण गुप्ता, उषा सहित जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला महामंत्री देवंती साहू एवं नेहा तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button