ब्रेकिंग
4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: 3 जिलों में दबिश, सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

रायपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने भिलाई, धमतरी और जशपुर में दबिश देकर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, एसीबी ने भिलाई नगर निगम के एक सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर को भ्रष्टाचार के मामले में हिरासत में लिया है। अधिकारियों द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

वहीं धमतरी जिले में विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ प्रोग्रेसमैन को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा।

इसी तरह जशपुर नगर में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आर.ई.एस.) विभाग के एसडीओ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और आवश्यक दस्तावेज जब्त किए।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, तीनों मामलों में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

राज्य में लगातार हो रही एसीबी की कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button