ब्रेकिंग
डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका राष्ट्रीय सर्वेक्षणों की तैयारी पूरी : राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम बोड़ालाता में बहाल हुई बिजली व्यवस्था केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों ... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों ... मुंबई के सनातन मठ में टाइगर श्रॉफ ने लिया आशीर्वाद, जनकल्याण कार्यों की सराहना की PM मोदी का सख्त आदेश: साइबर फ्रॉड मामलों में अब तुरंत दर्ज होगी ई-जीरो एफआईआर रायपुर समेत कई जिलों में मौसम बदलेगा करवट, IMD ने जारी की तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त जनजातीय और वंचित युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना
छत्तीसगढ़रायपुर

डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से डोंगरगांव के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर जताया आभार

रायपुर : राज्य शासन ने डोंगरगांववासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए डोंगरगांव नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। डोंगरगांव नगर पंचायत की सीमाएं ही डोंगरगांव नगर पालिका की सीमाएं होंगी। राज्य शासन के इस निर्णय से पूरे शहर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है।

डोंगरगांव नगर पंचायत के नगर पालिका में उन्नयन के बाद वहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने आज उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इससे डोंगरगांव के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी तथा शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

उप मुख्यमंत्री  साव ने डोंगरगांव के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका बनने के बाद डोंगरगांव में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नगरवासियों तक पहुंच सकेगा। इस दौरान डोंगरगांव नगर पंचायत की अध्यक्ष  अंजू त्रिपाठी, पार्षद  मनबोधी पटेल,  पदमनी ठाकुर,  गायत्री यादव,  लीला मंडलोई,  डीकेश साहू,  दीना पटेल और  रामकुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button