ब्रेकिंग
बालोद में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 7.98 ग्राम हेरोइन के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार गंजपारा में टक्कर से दहली सड़क, कार का दरवाजा पिचका; बड़ा हादसा टला सी.जी. सुपर फास्ट वेब पोर्टल न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता बने पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के प्रदेश ... सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का नया रेट सड़क हादसों पर लगाम लगाने दुर्ग ट्रैफिक पुलिस सख्त, 18 नवंबर तक 1.38 लाख चालान भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, 8 हजार का माल बरामद धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

सामाजिक सेवा के लिए मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

दुर्ग  : मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख दुर्ग जिले के सफल उद्यमी के रूप में आज एक जाना माना नाम है, लेकिन यह नाम केवल उनके व्यापारिक सफलता के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार, सेवा, और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए है।

आज यह डॉक्टरेट की उपाधि और यह सम्मान जो की मुझे सामाजिक दायित्वों में लगातार कार्य करने के लिए माननीय रामदास बंडु आठवले एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री के द्वारा प्राप्त हुआ।

व्यापरिक कार्यों के बीच सामाजिक सरोकार से जुड़े, अपने पिताजी के दी हुई शिक्षा और उनके दिखाए रास्ते और सामाजिक जुड़ाव से प्रभावित मनीष पारख जी ने समाज के लिए कुछ करने का प्रयास हमेशा किया , फिर चाहे वो शिक्षा , स्वास्थ्य , साइबर जागरूकता , या अन्य विषय हो, उन्होंने जिम्मेदारी उठायी ।

मनीष पारख जी ने इस उपलक्ष्य में कहा “डॉक्टरेट की इस उपाधि के लिए मैं आप सभी के साथ के लिए आभार व्यक्त करता हूँ ।”

मनीष पारख से जुड़े उद्यम और सामाजिक कार्य :

लाइफकेयर डायग्नोस्टिक्स (NABL मान्यता )के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर ।
फ़्री एम्बुलेंस सेवा का लगातार 7 वर्षों से संचालन ।
रूटीन स्वास्थ्य जाँच को बढ़ावा देने हेल्थ कार्ड की शुरुवात ।

स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने विशेष डिग्री प्रोग्राम की शुरुवात ।

  • मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत शहर के चौक चौराहो का सौन्दरीकरण एवं निर्माण कार्य – दुर्ग स्थित गांधी चौक, शहीद चौक, y शेप ब्रिज चौक, कचहरी चौक ।
  • ट्रैफ़िक बेरीगेट का डिस्ट्रीब्यूशन कर पुलिस विभाग के द्वारा व्यवस्था बनाए रखने हेतु ।
  • महावीर स्कूल के अध्यक्ष के रूप में स्कूल के जीर्णोधार एवं बच्चों के लिए पढ़ायी में सहयोग एवं क्वालिटी एजुकेशन के लिए अग्रसर रहे।
  • साइबर प्रहरी – साइबर क्राइम के विरुद्ध दुर्ग रेंज स्तरीय जागरूकता अभियान में दुर्ग पुलिस के साथ मिलकर रेंज आई जी राम गोपाल गर्ग के साथ मिलकर हिस्सेदारी ली।-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button