ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

सेवा सेतु पोर्टल बना जनसुविधाओं का सशक्त माध्यम, अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी शासकीय सेवाएं,

दुर्ग, 6 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से विकसित सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं का सशक्त डिजिटल माध्यम बनकर उभर रहा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इससे शासन की सेवाओं में पारदर्शिता, सुगमता और जवाबदेही सुनिश्चित होने के साथ-साथ आमजन का समय एवं आर्थिक संसाधनों की भी बचत होगी।

इन प्रमुख सेवाओं का मिलेगा लाभ

सेवा सेतु पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र सुधार एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार की सुविधा 7 दिवस, विवाह प्रमाण पत्र सुधार तथा विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र 15 दिवस, व्यापार हेतु अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) 15 दिवस, नल कनेक्शन हेतु आवेदन 30 दिवस तथा नगर पालिका क्षेत्र में संपत्ति नामांतरण की सुविधा 30 दिवस की समय-सीमा में उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य शासकीय सेवाएं भी पोर्टल पर क्रमबद्ध रूप से उपलब्ध हैं।

डिजिटल सेवाओं से आमजन को बड़ी राहत सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक अब अपने आवेदन की जानकारी एवं उसकी प्रगति भी ऑनलाइन देख सकेंगे। डिजिटल सेवाओं के विस्तार से नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के नागरिकों को बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।

इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आवागमन पर होने वाला अनावश्यक खर्च भी कम होगा।नगर निगम दुर्ग नागरिकों से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सेवा सेतु पोर्टल का उपयोग कर शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाएं तथा पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button