ब्रेकिंग
‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम...
छत्तीसगढ़

दुर्ग मां चंडिका मंदिर में 27 जुलाई को होगा जुड़वास तिहार, शोभायात्रा और जस गायन का होगा आयोजन

“मां चंडिका मंदिर प्रांगण से सुरेश गुप्ता की खास रिपोर्ट:-

दुर्ग शहर के प्रसिद्ध मां चंडिका मंदिर, चंडी चौक दुर्ग में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जुड़वास तिहार का भव्य आयोजन 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और समस्त चंडिका माता भक्तगणों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आयोजन की शुरुआत सुबह 10 बजे से भव्य शोभायात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ शामिल होंगे। वहीं शाम 7 बजे से जस गायन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तिमय वातावरण के बीच माता चंडिका की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

मंदिर समिति के अनुसार, यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

समस्त चंडिका माता भक्तगणों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर मां चंडिका का आशीर्वाद प्राप्त करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button