ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़जगदलपुर

तेज रफ्तार ट्रक से टकराई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जगदलपुर/ललितपुर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के समय वह अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में किरण देव के कमर और पैर में चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

इस हादसे की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button