ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
छत्तीसगढ़

भिलाई में सुबह-सुबह चेन स्नेचिंग की दो वारदातें, बुजुर्ग महिलाएं बनीं निशाना

भिलाई  : भिलाई के सुपेला और भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह चेन स्नेचिंग की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। दोनों ही मामलों में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

पहली घटना सुपेला थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय के समीप हुई। सुबह करीब 6 बजे घर के सामने टहल रही एक बुजुर्ग महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। वाहन चला रहा आरोपी हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा युवक चेहरे पर नकाब लगाए हुए था।

वहीं दूसरी घटना भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित सड़क नंबर-2 के पास सुबह करीब 6:11 बजे हुई। यहां एक बुजुर्ग महिला घर के बाहर फूल तोड़ रही थी। इसी दौरान साड़ी पहने करीब 45 से 50 वर्ष की एक महिला ने उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया और गले से चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मोटरसाइकिल पर सवार अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गई।

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

लगातार हुई इन वारदातों के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सुबह के समय गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button