ब्रेकिंग
नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्... भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी... जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण,
छत्तीसगढ़दुर्ग

महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला पर बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का छिड़काव कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महेश दास (30 वर्ष), निवासी ग्राम कारंजा भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और केमिकल से भरा डिब्बा भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 17 अगस्त 2026 को ग्राम अरसनारा के पास हुई। कारंजा भिलाई निवासी पीड़िता अपने परिचित के साथ कांवड़ यात्रा के लिए ग्राम कोडिया आई थी। इसी दौरान आरोपी महेश दास वहां पहुंचा। बताया गया कि पीड़िता द्वारा आरोपी से बातचीत बंद किए जाने को लेकर वह नाराज था। इसी बात से गुस्से में आरोपी ने टिन के डिब्बे में रखा बैटरी में पाया जाने वाला केमिकल महिला के ऊपर छिड़क दिया और मौके से फरार हो गया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 271/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से घटना की जानकारी ली।

इसके बाद पुलिस टीम ने रातभर घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। संभावित स्थानों पर पूछताछ और लगातार पतासाजी के जरिए आरोपी की पहचान की गई।

गांव में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम कारंजा भिलाई में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर नंदिनी नगर पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर महेश दास को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल की गई। आरोपी ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल पुलिस को उपलब्ध कराई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने केमिकल से भरा डिब्बा भी जब्त किया है।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी महेश दास को 18 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने की हिंसा से बचने की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि व्यक्तिगत विवाद या आपसी मतभेद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी विवाद के दौरान हिंसक कार्रवाई से बचें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा की किसी भी घटना की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button