ब्रेकिंग
धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर, दूसरे दिन ही राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पी... मोबाइल नंबर ब्लॉक करने और 2 हजार रुपये नहीं देने पर हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथ... उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जनहित की मांग पर तत्काल कार्रवाई, पाररास में 11 केवी बिजली लाइन ... 30 प्रतिशत साप्ताहिक ब्याज पर रकम देकर वसूली और मारपीट का आरोप, फरार महिला आरोपी गिरफ्तार भिलाई में अवैध नशीली कफ सिरप बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 20 शीशी सिरप जब्त सूने मकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाला फरार आरोपी अजय धनकर गिरफ्तार, चोरी के अन्य मामलों का भी ... कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश सेवानिवृत्त 16 अधिकारी-कर्मचारियों को निगम प्रशासन ने किया सम्मानित, शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भे... शिक्षा मंत्री जी के क्षेत्र में स्काउट्स गाइड्स ने रक्तदान महादान कार्यक्रम के माध्यम से किया "सेवा ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

रक्षाबंधन से पहले अगस्त का वेतन देने की मांग, दुर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग, 20 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग ने जिले के सभी शासकीय कर्मचारियों को अगस्त माह का वेतन त्योहार से पहले जारी करने की मांग की है। इस संबंध में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर, जिला दुर्ग को मांग पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

संघ ने अपने पत्र में बताया कि इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 29 और 30 अगस्त को शनिवार एवं रविवार का शासकीय अवकाश रहेगा। ऐसे में महीने के अंतिम दिनों में त्योहार आने के कारण कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों को पर्व की तैयारियों और पारिवारिक जरूरतों के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्मचारी संघ ने कलेक्टर से मांग की है कि कर्मचारी हित और रक्षाबंधन पर्व की महत्ता को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का अगस्त 2026 का वेतन पर्व से पहले जारी कराया जाए। इसके लिए संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDOs) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है।

यह मांग संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, जिला सचिव शिवदयाल घृतलहरे, घनसू राम देशमुख, यशवंत साहू एवं मोतीराम खिलाड़ी ने संयुक्त रूप से की है।

संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए रक्षाबंधन से पहले वेतन भुगतान के संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।

जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button