ब्रेकिंग
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के... खरोरा के सारागांव में जंगल के भीतर चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा; 11.53 लाख का... दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दुर्ग में पॉक्सो और हत्या-बलात्कार के मामले में मृत्युदंड, विशेष लोक अभियोजक रूपवर्षा दिल्लीवार सम्म... बाढ़ में लोगों की जान बचाने वाले दुर्ग पुलिस के जवान सम्मानित, मुख्यमंत्री ने की सराहना मां-बेटी की निर्मम हत्या पर अदालत का सख्त रुख, तीन आरोपियों को मौत की सजा दुर्ग में सेवा सेतु शिविर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 111 हितग्राहियों को मिले चेक, प्... शहर के डिवाइडरों पर लगे कटआउट हटेंगे, महापौर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद
छत्तीसगढ़

दुर्ग में महाकाल की भव्य पालकी, मां चंडिका मंदिर पहुंचकर किए दर्शन; उमड़ा भक्तों का सैलाब

दुर्ग। मां चंडिका मंदिर प्रांगण दुर्ग में जय श्री महाकाल भक्त परिवार दुर्ग के आयोजन में भगवान महाकाल की भव्य पालकी निकाली गई। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पालकी यात्रा के दौरान मंदिर परिसर भगवान महाकाल के जयकारों से गूंज उठा और बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान भगवान महाकाल पालकी में सवार होकर मां चंडिका मंदिर प्रांगण में मां चंडिका के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।

पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की लंबी कतार भी देखने को मिली।

जय श्री महाकाल भक्त परिवार दुर्ग की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

सीजी सुपर फास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता की ग्राउंड रिपोर्ट में पालकी यात्रा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तों के उत्साह को प्रमुखता से दिखाया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा मां चंडिका मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारों से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल और मां चंडिका से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button