ब्रेकिंग
भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैब कॉपर केबल चोरी का प्रयास, 4 आरोपी गिरफ्तार; अपचारी बालक निरुद्ध अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलो गांजा जब्त मुंगेली में रेडक्रॉस की जनसेवा गतिविधियों को मिलेगी नई गति उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने युवाओं से किया संवाद “हम सभी का मानवीय जीवन मानव सेवा के लिए होना चा... रंगोली के रंगों में सजा ‘विकसित भारत का सपना’, जिलेभर के कॉलेजों में विद्यार्थियों ने दिखाई कला जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं आमजन की समस्याएं सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश: एबीपीएसएस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन 1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध गांजा बिक्री की तैयारी कर रही महिला गिरफ्तार, 1.365 किलो गांजा जब्त

दुर्ग। नंदिनी नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री की तैयारी कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1.365 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 68,600 रुपये बताई गई है, बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर महिला केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला अहिवारा से बेरला-कुम्हारी बाईपास रोड के किनारे गांजा लेकर खड़ी है और बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम लक्ष्मी बाई सोनी (50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग बताया। पुलिस ने महिला की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 1.365 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 68,600 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 334/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद उसे 30 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर महिला केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के साथ-साथ जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस को देने कहा है। नशे से संबंधित सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button