ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
कोरबा

52 पत्ती ताश जुआ खेलते 8 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गिधौरी पहरीपारा जंगल में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि गिधौरी पहरीपारा जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर गिधौरी पहरीपारा जंगल में पहाड़ी के ऊपर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई।

पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 8 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 62500.00 एवं 8 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 150000.00 (एक लाख पचास हज़ार रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है। उरगा पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

नाम आरोपी: 

1 अशोक दास पिता बहुरन उम्र 42 वर्ष निवासी जुनवानी
2 सोनू साहू पिता फलेंद्र कुमार साहू उम्र 33 निवासी मुड़ापारा
3 भोलू साहू पिता राम पांडे उम्र 32 वर्ष निवासी काशी नगर बुधवारी
4 गंगाधर चावले पिता स्वर्ग संतराम उम्र 27 वर्ष निवासी छाल
5 मनोज कुमार साहू पिता बूटारी लाल साहू उम्र 39 वर्ष निवासी नक्तिखार
6 मोह असलम पिता मोह इदू उम्र 29 वर्ष निवासी मुडापार
7 गफ्फार खान पिता सैयद अब्दुल्लाह उम्र 54 वर्ष निवासी इंदिरा नगर कोरबा
8 मोती लाल खांडे पिता विशाल खांडे उम्र 42 वर्ष निवासी बंदर कोना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button