ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
देश

पीएम मोदी 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की देंगे सौगात, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों को होगा फायदा

नईदिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को देश के विभिन्न राज्यों को 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों से होकर गुजरेंगी। जिससे इन शहरों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। नई 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से तीन अकेले ओडिशा को मिलेंगी।

यह ट्रेन झारखंड के देवघर से वाराणसी के कैंट स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन सुबह वाराणसी से देवघर के लिए रवाना होगी और फिर शाम तीन बजे देवघर से चलकर वापस वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन दोपहर में 2.25 बजे गया से हावड़ा के लिए रवाना होगी और रात करीब आठ बजे तक हावड़ा पहुंचेगी। इसके बाद हावड़ा से अगले दिन सुबह 6.50 बजे चलेगी और दोपहर में करीब 1.20 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, प्रधानखनटा, आसनसोल, दुर्गापुर से होकर गुजरेगी।

आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
आगरा कैंट स्टेशन से वाराणसी के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज से होकर गुजरेगी। आगरा से सुबह छह बजे चलकर यह ट्रेन दोपहर में करीब एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। साथ ही दोपहर में 3.20 बजे यह ट्रेन वापस आगरा के लिए रवाना हो जाएगी।

राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन सुबह छह बजे हावड़ा से चलेगी और खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर होते हुए 11.50 बजे तक राउरकेला पहुंचेगी। दोपहर में करीब 1.40 बजे यह ट्रेन वापस हावड़ा के लिए रवाना होगी।

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित हो सकती है। यह ट्रेन सुबह छह बजे टाटानगर से रवाना होकर सात घंटे की दूरी तय कर बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर में तीन बजे पटना से रवाना हो जाएगी और रात करीब 11 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

टाटानगर-बरहामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
टाटानगर-बरहामपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5.20 बजे टाटानगर से चलेगी और दोपहर में करीब 2.15 बजे बरहामपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर तीन बजे बरहामपुर से रवाना होगी और देर रात करीब 12 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

हुबली पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
कर्नाटक के हुबली से महाराष्ट्र के पुणे को जोड़ने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह पांच बजे रवाना होगी और दोपहर में करीब डेढ़ बजे पुणे पहुंचेगी। एक घंटे बाद ही यह ट्रेन वापसी के लिए हुबली रवाना हो जाएगी।

हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
प्रधानमंत्री 15 सितंबर को जमशेदपुर से जिन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे, उनमें हावड़ा भागलपुर वंदे भारत भी शामिल है। यह ट्रेन बंगाल के हावड़ा को बिहार के भागलपुर से जोड़ेगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी यह ट्रेन करीब 6.20 घंटे में तय करेगी और अन्य ट्रेनों के मुकाबले इससे यात्रियों के करीब ढाई घंटे बचेंगे।

नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
ये वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर से सिकंदराबाद को जोड़ेगी और सुबह करीब पांच बजे नागपुर से सिंकदराबाद के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम, काजीपेट होते हुए सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर में एक बजे सिकंदराबाद से चलकर रात करीब साढ़े आठ बजे नागपुर पहुंचेगी।

दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन सुबह छह बजे दुर्ग से चलेगी और दोपहर में करीब ढाई बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। दोपहर में 3.15 पर यह ट्रेन वापसी के लिए विशाखापत्तनम से रवाना हो जाएगी और रात करीब 11.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button